शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-पाकिस्तान के मामले में कभी भी किसी की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की', जयशंकर ने ट्रंप को दिखाया आईना
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-
(1)भारत अपना स्पेस स्टेशन भी बनाएगा', राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर अपने संबोधन में बोले पीएम मोदी
(2)पीएम ने कहा कि 'इस बार के अंतरिक्ष दिवस की थीम आर्यभट्ट से गगनयान तक है। इसमें अतीत का आत्मविश्वास भी है और भविष्य का संकल्प भी। आज हम देख रहे हैं कि इतने कम समय में ही राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस हमारे युवाओं के बीच उत्साह और आकर्षण का विषय बन गया है। यह देश के लिए गौरव की बात है। 'अंतरिक्ष क्षेत्र में एक के बाद एक नई उपलब्धि हासिल करना, ये भारत और भारत के वैज्ञानिकों का स्वभाव बन गया है
(3) भारत से हो रहा भेदभाव, कोई समझौता नहीं; एस जयशंकर ने टैरिफ पर ट्रंप को खूब सुनाया, 'ये दलीलें चीन पर लागू क्यों नहीं होतीं?', रूसी तेल पर ट्रंप ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ तो जयशंकर ने सुनाईं खरी-खोटी
(4) पाकिस्तान के मामले में कभी भी किसी की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की', जयशंकर ने ट्रंप को दिखाया आईना
(5)बिहार के कटिहार में राहुल गांधी पानी में उतरे, मखाने की खेती देखी, किसानों से मिलकर समस्याएं जानी; मजदूरों से हाथ मिलाया
(6) विपक्ष के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट बोले- चुनाव की गरिमा बनी रहे, किसी पर पर्सनल अटैक न हों; कल शाह ने रेड्डी को नक्सलवाद समर्थक बताया था
(7) अभी सूखा भी नहीं पहलगाम का खून, भारत-पाक मैच पर संजय राउत ने PM मोदी से पूछे 5 सवाल
(8)कर्नाटक- कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को ED ने गिरफ्तार किया, छापेमारी में 12 करोड़ कैश, 6 करोड़ की ज्वैलरी मिली; गोवा में पांच कैसिनो के मालिक
(9) पटना में ट्रक-ऑटो में टक्कर, 10 की मौत, विधायक बोले-अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की गाड़ी ने उड़ाया; सड़क पर लाशों को पकड़कर रोते रहे लोग
(10)सीबीआई ने अनिल अंबानी की आरकॉम पर 2000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का केस दर्ज किया, परिसरों पर छापे मारे
(11) उत्तराखंड के थराली में बादल फटा, 2 लापता, 80 घरों में 2 फीट तक मलबा भरा; दुकानें-बाजार भी तबाह, गाड़ियों को नुकसान
(12) राजस्थान: लगातार बारिश से सवाई माधोपुर बेहाल, रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
(13)राजीव शुक्ला बोले- कोहली-रोहित के फेयरवेल की चिंता न करें, दोनों फिट हैं, वनडे क्रिकेट भी खेल रहे हैं; टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके
(14) मस्क-ट्रम्प को लड़वाया, अब भारत में अमेरिकी राजदूत बने सर्जियो, ट्रम्प के चौकीदार कहे जाते हैं, राष्ट्रपति बोले- मुझे उन पर पूरा भरोसा
Radhe radhe
You may also like: TOP 16 BREAKING NEWS:02/01/2026
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.